Sunday, January 17, 2021

जानते हो..

 "खुद पर गुरुर था तुम्हें की तुम मुहब्बत के बारे में सब जानते हो,

अच्छा चलो बताओ उसकी आंखों को ठीक से पहचानते हो I
क्या गलतफमी लिए जी रहे थे अब तक की तुम्हें मुहब्बत के हर रास्ते मालूम है,
अच्छा चलो बताओ उसके दिल तक पहुंचने का रास्ता जानते हो I
इश्क़ की सीढ़ी लगा कर जिस्म तक पहुंचने का तरीका सबको मालूम है यहाँ,
अच्छा चलो बताओ उसके रूह से गुफ्तगू करने का तरीका जानते हो II"

Friday, January 15, 2021

गलती...

 

बेशक गलती सिर्फ तेरी नहीं,

कुछ मेरी भी होगी


खामोश रातों में आंखें तेरी भी भीगी होगी

यकीन है हमें

तू भी तड़पा होगा भीगी पलकों के साथ

बीते लम्हों की तुझे भी याद आयी होगी

बेशक गलती सिर्फ तेरी नहीं,

कुछ मेरी भी होगी


वो रातों की कुछ शरारतें

जिस में अक्सर नींदें खो जाया करती थी

बेशक तुझे भी याद होगा

कि किस कदर तेरी मुहब्बत में अक्सर आंखें भीग जाया करती थी

बुरा नहीं है तू

बेशक गलती सिर्फ तेरी नहीं

कुछ मेरी भी होगी

रात के आहोश में उस पल तू भी अकेले भीगा होगा

जिस पल तुझे मेरी ज़रूरत सबसे ज़्यादा होगी

बेशक गलती सिर्फ तेरी नहीं

कुछ मेरी भी होगी

Nojoto -https://nojoto.com/profile/4dc2ba24429b98771cff56f2f85fd1f9/%E0%A4%8B%E0%A4%9A%E0%A4%BEsiddhant

Thursday, January 14, 2021

परेशान नहीं ठीक हूँ मैं।

 तुम सोचना नहीं मुझे कभी,

तुम ढूंढना नहीं मुझे कभी,

परेशान नहीं ठीक हूँ मैं।


जब तस्वीरे देख जाओ कभी,

जब आँखों में पानी लाओ कभी,

रुमाल निकाल पोछ सकते हो,

या इतना पानी तो सोख सकते हो

पर मुझे कुछ नहीं कहना क्योंकि,

परेशान नही ठीक हूँ मैं

जब लिखा हुआ कुछ मिल जाए,

दिल में फिर से अरमां खिल जाए,

कुछ नहीं दबा लेना सब कुछ,

या किताब बना देना सब कुछ,

पर मुझे कभी मत पढ़ाना क्योंकि,

परेशान नहीं ठीक हूँ मैं।


याद में तुम रात गुज़ार दो अगर,

ये कोई नई बात नहीं होगी मगर,

चाँद को देखते मेरा अश्क नज़र आये,

मुँह फेर लेना अपना शायद इश्क़ मर जाये,

पर मुझे परेशान मत करना क्योंकि,

परेशान नहीं ठीक हूँ मैं।


Nojoto -https://nojoto.com/profile/4dc2ba24429b98771cff56f2f85fd1f9/%E0%A4%8B%E0%A4%9A%E0%A4%BEsiddhant

Wednesday, January 13, 2021

अगर मेरे बस में होता

 अगर मेरे बस में होता 

समान के सारे चाँद-तारे तोड़ लाता

,दुनिया की सारी सुंदरता,

तुम्हारे बालों में सजा देता,

अगर मेरे बस में होता,

दुनिया के सभी झरनों को ,

मैं “साथी” बना देता,

आँखों से बहते आँसू,

और लबों पर मुस्कान झलकते,

दोनों को मैं संगम बना देता,

अगर मेरे बस में होता,

रातों में भी तुम्हारे, ख्बाबों में सोता,

सपनों में तेरी यादों को संजोता,

इन सपनों को मैं शाही बनाता,

अगर मेरे बस में होता,

हम-तुम से तुम्हारा हमसफर बन जाता,

तुमसे बात करने का बहाना मिल जाता,

मिलती तुम तो, किस्मत को खज़ाना मिल जाता,

अगर मेरे बस में होता ........

Thursday, September 3, 2020

इश्क़

 तू इश्क़ समंदर है

डूबा हूँ मैं जिसके अंदर❤️


मुझे तैर कर पार जाना नहीं

घुलना है तुझमे, मिलना है तुझमे🤗


मुझे तेरा होकर रहना है यहीं

बहना है तेरे साथ मुझे🥰


डूब कर तुझमे उभरना है

मुझे तेरे साथ होकर हमेशा यूँ ही चलना है😍


जाना नहीं मुझे ओर कहीं

मुझे तेरा होकर रहना है यहीं👩‍❤️‍👨


अंदर तक भीगा दो मुझे तुम

इश्क़ ही इश्क़ सा बना दो मुझे तुम💞


मेरा और न कोई ठिकाना है

मुझे सिर्फ तुममें डूब कर यहीं रह जाना है❤️❤️❤️

Nojoto -https://nojoto.com/profile/4dc2ba24429b98771cff56f2f85fd1f9/%E0%A4%8B%E0%A4%9A%E0%A4%BEsiddhant

Friday, August 14, 2020

आदत

 मुझे आदत है तुम्हारे साथ हर वक़्त बात करने की❤️


मुझे आदत है तुम्हारी आवाज़ सुने बिना नींद न आने की😘


 मुझे आदत है तुम्हारी ,तुम्हारे ख्यालों की तुम्हारी मुस्कान की, तुम्हारे झुमके को देख कर खुश होने की😍


मुझे आदत हमेशा याद दिलाती हैं तुम्हारे नाक की प्यारी सी नाथुनी की,♥️ 


मुझे आदत है हमेशा तुम्हारे होंठ के ऊपर के तिल को देख कर और ज्यादा तुमको प्यार करने की🤗 


मुझे आदत है हमेशा तुम में ही खोये रहने की

😊😍❤️🤗🤗🤗🤗❣️❣️❣️❣️


Nojoto -https://nojoto.com/profile/4dc2ba24429b98771cff56f2f85fd1f9/%E0%A4%8B%E0%A4%9A%E0%A4%BEsiddhant

Wednesday, August 12, 2020

वो सुबह....

 वो सुबह कभी न आये , जिसमे हम तुम्हें न पाएं😘


वो सुबह कभी न आये,जिसमे हम तुम्हारी खुशबू ना पाये😍


वो सुबह कभी न आये,जिसमे हम तुम्हें ढूंढने को तरस जाएं🤗


वो सुबह कभी न आये, जिसमें न हो तुम्हारे साये😊


वो सुबह कभी न आये मेरी जान, जब हम तुम्हारी धड़कन ही न सुन पाएं😟


ज़िन्दगी बहुत लंबी है मेरी जान,कोई ऐसा मोड़ कभी न आएं जिसमें हम पीछे हो जाएं🤗

कितनी मोहब्बत है तुमसे,वो हम कैसे ही बतलायें❤️


अगर कभी जाने का वक़्त आये,तो तुमसे पहले हम ही गुज़र जाएं

❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️

Nojoto -https://nojoto.com/profile/4dc2ba24429b98771cff56f2f85fd1f9/%E0%A4%8B%E0%A4%9A%E0%A4%BEsiddhant



Saturday, March 28, 2020

तेरी याद आये

नग़मे इश्क़ के कोई गाये तो तेरी याद आये
जिक्र मोहब्बत का जो आये तो तेरी याद आये
यूँ तो हर पेड़ पे डालें हज़ारों है निकली
टूट के कोई पत्ता जो गिर जाये तो तेरी याद आये
कितने फूलों से गुलशन है ये बगिया मेरी
भंवरा इनपे जो कोई मंडराये तो तेरी याद आये
चन्दन सी महक रहे इस बहती पुरवाई में
झोंका हवा का मुझसे टकराये तो तेरी याद आये
शीतल सी धारा बहे अपनी ही मस्ती में यहाँ
मोड़ पे बल खाये जो ये नदिया तो तेरी याद आये
शांत जो ये है सागर कितनी गहराई लिये
शोर करती लहरें जो गोते लगाये तो तेरी याद आये
सुबह का सूरज जो निकला है रौशनी लिये
ये किरणें हर ओर बिखर जाये तो तेरी याद आये
‘मौन’ बैठा है ये चाँद दामन में सितारे लिये
टूटता कोई तारा जो दिख जाये तो तेरी याद आये

Friday, February 28, 2020

मैं तुम्हारे साथ जीना चाहता हूं♥️

मैं तुम्हारे साथ जीना चाहता हूँ
तुम्हारे कदमों से कदम मिलाकर चलना चाहता हूँ मैं
मैं चाहता हूँ - तुम कहती रहो और सुनता रहूँ 
तुम सुनाती रहो किस्से और हँसता रहूँ मैं
मैं चाहता हूँ कि ले चलूँ तुम्हें, अपनी दुनिया में अँगुली पकड़कर
मैं चाहता हूँ कि सजाऊँ तुम्हारे साथ अनमोल सतरंगी सपने
मैं तुम्हारे साथ चलना चाहता हूँ बहुत दूर तक मैं
दूर, क्षितिज तक, जहाँ होता है धरती और आकाश का मिलन
मैं तुमसे मिलना चाहता हूँ इस तरह
जिस तरह मिलते हैं मिट्टी और पानी
जिस तरह मिलते हैं नमक और आटा
तुममें एकाकार होना चाहता हूँ मैं
ताकि मैं, सिर्फ़ मैं ना रह जाऊँ
तुम से मिलकर "हम" हो जाना चाहता हूँ मैं
मैं तुम्हारे साथ जीना चाहता हूँ
तुम हाँ कहो तो हम चल सकते है बहुत दूर
तुम हाँ कहो तो हम हो सकते हैं हम
तुम हाँ कहो तो बढ़ा सकते हैं प्यार की पींग
सावन की तरह हरियाली को भर सकते हैं बाँहों में
हाँ! मैं तुम्हें बाँहों में भरना चाहता हूँ ।
तुम हाँ कहो तो जी भरकर तुम्हें जीना चाहता हूँ ।
कुछ कहना चाहता हूँ तुम्हारे कान में
जिसे सुनकर तुम्हारी आँखें चहकने लगें
मैं चूमना चाहता हूँ तुम्हारा माथा
सहलाना और सँवारना चाहता हूँ तुम्हारे बाल
तुम्हारी ठोड़ी पर देना चाहता हूँ एक बोसा
देखना चाहता हूँ तुम्हारे होठों पर मुस्कराहट की महक
जीना चाहता हूँ तुम्हें, हर पल
तुम हाँ कहो तो सातवें आसमान पर सवार हो सकते हैं हम
तुम हाँ कहो तो जी सकते हैं हम
एक दूसरे साथ, एक दूसरे के लिऐ, हमेशा।।



Tuesday, September 24, 2019

Love

आशिक़ हूँ मैं तेरा
आशिक़ी मेरा काम है
दीवाना हूँ तेरा
पर तू अनजान है
हर पल मैं दिल से
तुझको पुकारूँ
छिप छिप के चुपके से
तुझको निहारूं
तू पूजा
तू दर्पण
तू मंज़िल
तू साहिल
तू कोमल
तू खुशबू
तू चम चम
तू जादू
है तुझको ही चाहा
है तुझको ही पाना
कल आज और कल
मैं तेरा दीवाना

Image result for love


Nojoto -https://nojoto.com/profile/4dc2ba24429b98771cff56f2f85fd1f9/%E0%A4%8B%E0%A4%9A%E0%A4%BEsiddhant

“वो लड़का…”

वो लड़का जो हंसता बहुत है, अंदर से थोड़ा टूटा होता है, दुनिया को मजबूत दिखाने में, खुद से ही रोज़ रूठा होता है। घर की उम्मीदों का बोझ ल...