Monday, February 15, 2021

मैंने तुझे सब लिखा

 मैंने सुख लिखा मैंने दुःख लिखा

 मैंने तेरी हंसी हसाई आंखों में तुझे अपना मरहम लिखा ,

 मैने मैं लिखा मैने तू लिखा, 

मैं तू लिख के मैने हम लिखा, 

हरदम तक साथ रहेगा तू,

 मैंने तुझको ही हमदम लिखा,

 मैंने इश्क़ लिखा मैने दर्द लिखा, 

मैने पाक लिखा एहसास लिखा,

 मैने तुझे बनाया मंज़िल भी

 मैने तुझको हर एक राह लिखा, 

तुझे मैं लिखा मैने रब लिखा, 

मैंने तुझे बनाया लकीर मेरी, 

मैंने तुझको ही तक़दीर लिखा, 

मैने कुछ लिखा कुछ छोड़ दिया, 

हर बात को तुझसे जोड़ दिया, 

तेरी जुल्फ को बना के पनाह मेरी, 

मैने धूप को सिकोड़ दिया........❣️❣️❣️

मैंने तुझे सब लिखा.....


Like subscribe and share our channel

Youtube:https://youtube.com/channel/UCf_wVb8Sgghai-W2fam7Zqw

Nojoto -https://nojoto.com/profile/4dc2ba24429b98771cff56f2f85fd1f9/ye-dil-ki-baat-haiii

Facebook:https://www.facebook.com/105576165136819/posts/105583045136131/?app=fbl

Follow Instagram:https://www.instagram.com/yedilkibaathai/

No comments:

Post a Comment

इंतज़ार

                                                                पल जब इंतज़ार का हो  कुछ इस तरह इंतज़ार करना जैसे जहां में तेरे लिए बस मैं ही ...